12 अगस्त 2014 - 18:39
इस्राईल ने अपने ही सैनिकों को मार गिराया!!!

ग़ज़्ज़ा जंग के दौरान इस्राईली सेना ने पहले तो जीत हासिल करने और इस लक्ष्य को असंभव होता देख अपनी हार पर पर्दा डालने के लिए अजीबो ग़रीब हरकतें की हैं जो धीरे धीरे सामने आ रही हैं।

अबनाः ग़ज़्ज़ा जंग के दौरान इस्राईली सेना ने पहले तो जीत हासिल करने और इस लक्ष्य को असंभव होता देख अपनी हार पर पर्दा डालने के लिए अजीबो ग़रीब हरकतें की हैं जो धीरे धीरे सामने आ रही हैं। उदाहरण स्वरूप उन घटनाओं की ओर इशारा किया जा सकता है जिनमें इस्राईली सेना ने अपने ही तीन सैनिकों को मार गिराया।
इस्राईली सेना के एक कमांडर ने बताया कि अपने तीन सैनिकों को फ़िलिस्तीनी संगठन हमास के हाथों गिरफ़्तार होने से बचाने के लिए उन्हें ख़ुद ही मार डाला। इस्राईल के चैनल टू ने अपनी एक रिपोर्ट में ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली सेना के हमले से इस्राईल को होने वाली भारी आर्थिक नुक़सान का हवाला देते हुए कहा कि इस्राईली सैनिकों ने तीन बार अपने साथियों को फ़िलिस्तीनियों के हाथों बंधक बनने से बचाया लेकिन तीनों ही घटनाओं में वह सैनिक मारे गए। टीवी चैनल के रिपोर्टर ओरहेलर ने इस्राईली सैनिकों को बंधक बनाने के लिए फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं की जटिल कार्यवाहियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि फ़िलिस्तीनी लड़ाकों ने ख़ान युनुस में दो बार और बैत हानून में एक बार इस्राईली सैनिकों को बंधक बनाने की कोशिश की।